न्याणा (Nyana): गाय दूहते समय गाय के पिछले पैरों में बाँधने वाली एक पतली रस्सी | A thin rope for tying cows’ rear legs while milking
नाथ (Naath): झोट्टे अथवा बैल की नाक में पहनाई जाने वाली एक मज़बूत रस्सी अथवा लोहे की ज़ंजीर | A strong rope or chain worn in he-buffaloes and ox’s noses
नाळ (Naal), नुळकी (Nulki): पशुओं को औषधि देने हेतु बाँस की एक मोटी सी पोंगरी जिसका एक छोर बंद होता है | A hollow piece of bamboo with one closed end for giving medicine to cattle
नाण, नैण (Naan, Nain): नाई की धर्मपत्नी | Barber’s wife
नाक्का (Naakka): मुख्य नाली से खेत में (खेत के भीतर ही) सिंचाई हेतु जल ले जाने के लिए एक लघु प्रवेश बिंदु • रजवाहा से आने वाले जल को प्रवेश देने हेतु खेत की मेंड काटकर बनाई गयी जगह • खेत के एक क्यारे से दूसरे क्यारे में जल को प्रवेश देने हेतु मेंड काटकर बनाई गयी जगह | A small entry point from the main canal or drain to a field/within an area for irrigation • The opening point of water stream originating from Rajwaha in to a field • Transitioning point for water from one section of a field to another
लो, फोटू भी देख लो
न्यार (Nyar): हरा चारा | Green fodder
न्यारा (Nyara): भिन्न • अलग | Different • Separate
नेडा (Neda): संकीर्ण | Narrow
नेज्जू (Nejju): कुएँ से पानी खींचने के लिए डोल (बाल्टी अथवा घड़े) में बाँधी गई पतली रस्सी | A medium thickness long rope used to fetch water from a well with the help of a bucket or pitcher
धरना (Dharna): नीचे रखना • किसी को थप्पड़ मारना या कुटाई करना | To put down • Slapping or beating someone
धप्पल देना (Dhappal dena): किसी को मूर्ख बनाना (छल करना) | Fooling someone
धप (Dhap): थप्पड़ | Slap
धरण होणा (Dharan hona): नाभि केंद्र के अव्यवस्थित होने के कारण होने वाली अपचन | Indigestion due to malfunctioning of the ‘navel’ centre
धकड़-धकड़होणा (Dhakad-dhakad hona): भयभीत होना | Being fearful
धंधण (Dhandhan) – व्यर्थ की चीज़ | Good for nothing
धमकाणा (Dhamkaana): धमकी देना | Threatening
धार (Dhār): चाकू, कैंची, अथवा किसी भी यंत्र की धार • जल की धार • मूत्र | The sharp edge of a knife, scissors or any other sharp object • Flow of a water stream • Urine
लो, फोटू भी देख लो
धार काढ़णा (Dhaar kaadhna): गाय अथवा भैंस का दूध निकालना | The process of milking a cow or buffalo (ना भाई, झोट्टे का दूध ना लिकड़ता। माड़ा-मोट्टा सामान्य ज्ञान बढ़ाओ अपणा 🙄 )
दखणा (Dakhna): दक्षिण दिशा से प्रवाहित होने वाली समीर | Wind blowing from the South
दल (Dal): अचार बनाने हेतु प्रयुक्त कच्चे आम के लघु टुकड़े | Raw mango slices for making pickle
दड मार कै पड़ रहणा (Dad maar kay pad rehna): निद्रा में होने का स्वांग रचना | To pretend sleeping
दही के पतास्से, दही पतास्से (Dahi ke patasse, Dahi patasse): दही और सूँट (सोंठ की चटनी) के गोलगप्पे aka पाणि-पतास्से | Golgappas (a snack) prepared with curd and red chutney
दगडा (Dagda): संकरा पथ अथवा मार्ग | Narrow path or road
यो शब्द नू बोल्ला जा
दर्रन्त्ति (Daranti): फसल काटने हेतु प्रयुक्त होने वाला एक कृषि औज़ार | Sickle
लो, फोटू भी देख लो
यो शब्द नू बोल्ला जा
दंग्वारा, डंगवारा (Dangwara): दो कृषक परिवारों के मध्य कृषि कार्यों में परस्पर सहयोग हेतु अनुबंध | A mutual collaboration between two farmer families to help and support each other in agricultural activities
डट्टक (Dattak): लघु आकार बोतल की कोर्क | Cork of a small bottle
डंकणी (Dankani): भूतनी • किसी स्त्री की आत्मा • शैतान, नटखट कन्या हेतु प्रयुक्त एक शब्द | Female ghost • Female spirit • A word to address naughty/mischevious girl
डळी (Dali): गुड, नमक अथवा किसी धातु इत्यादि का एक लघु टुकड़ा | A small piece of jaggery, sea salt or a metal
डळΙ (Dala): (सामान्यतः) मिट्टी का ढेला
लो, फोटू भी देख लो
डंगवारा (Dangwara): दो कृषक परिवारों में कृषि-कार्यों को संपादित करने हेतु एक पारस्परिक संबंध/अनुबंध | A mutual collaboration/agreement between two farmer families to help and support each other in agricultural activities
यो शब्द नू बोल्ला जा
डीलम-डील कुहाडा (Deelam deel kuhada): दो टीमों के मध्य खेला जाने वाला एक खेल।
इसमे एक टीम चॉक या कंकर से कठिनाई से ढूँढे जा सकने वाले स्थानों पर छोटी-छोटी लाइन खींचती है तथा दूसरी टीम उन लाइन्स को ढूँढ-ढूँढकर उन्हें ‘क्रॉस’ करती है, जो टीम सबसे अधिक लाइन्स क्रॉस करती है, विजयी होती है | A game played between two teams. One team is supposed to draw lines with chalk or a pebble in places difficult to locate and the other team is supposed to find as many lines as they could and cross them. Whichever team crosses the most lines, wins.
ठ्ल्वा (Thalva), ठाल्ली (Thalli): बेरोज़गार • आलसी व्यक्ति जो कार्य नहीं करना चाहता | A jobless person • Someone too lazy to find work
यो शब्द नू बोल्ला जा
ठप (Thap): मूर्ख | Idiot
ठाणा (Thaana): कोई चीज उठाना • किसी चीज़ की चोरी करना • अपहरण करना | To pick something up • To steal something • To kidnap someone
ठप्पा (Thappa): मोहर | Stamp
ठिर, ठिरण (Thir, Thiran): सर्दी • सर्दी के कारण होने वाली कंपकपी
ठुकाई (Thukai): पिटाई | Beating
ठूँग (Thoong): नोक • पक्षी की चोंच • पेड़ की टहनी का अग्रतम भाग | Point • Beak • The foremost part of a tree branch
ठाड़ा (Thaada): अत्यधिक मांसल (शक्तिशाली) • किसी चीज को उसकी सीमा से परे तक भर देना (जैसे गन्ने की पूली यदि आवश्यकता से अधिक मोटी बाँध दी जाए तो उसे कहा जा सकता है “ठाड़ी पूळी” ) | Muscular (powerful)
ठोड़ मरना (Thod marna): अत्यधिक कठिन अवस्था में होना | To be in an utterly uncomfortable situation
वाक्य मैं परयोग:
“ब, रात कू तो नींद नी आई। इस कंबळ मैं गरमाच तो है नी। साहव्रे जाड्डे नै ठोड़ मार लिए।”