Khadi Boli—Western Uttar Pradesh’s Dialect: ‘क’

Last updated: Sep 03, 2023

कंचे (Kanchhe): काँच से बनी खेलने की गोलियाँ | Marbles

कम्मच (Kammacch): विद्यार्थियों की ठुकाई करके उन्हें अनुशासित करने हेतु पेड़ की एक पतली सी टहनी | A stick to discipline students

कम्मखत (Kammkhat)  कमाखत (Kamakhat): अभागा • मनहूस  | Unlucky • Evil

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

कत्तर (Kattar): कपड़े का एक छोटा टुकड़ा | A small piece of cloth

कल्लो (Kallo): श्यामवर्ण कन्या | Dark complexioned girl

कलमी  आम्बी (Kalmi Aambi): वर्णसंकर आम | Hybrid Mango

कधि-कधाक (Kadhi-kadhaak): यदा-कदा | Once in a while

कचरी (Kachri): चावल से निर्मित एक प्रकार की नमकीन | A snack made from rice paste

कलेषर (Kaleshar): गन्ने का रस निकालने की मशीनों से युक्त एक कार्यस्थल | Crusher (A small setup to crush sugarcane plants for juice)

कल्ले (Kalle): गाल | Cheeks

कँच (Kanch): काँच | Glass

कट्टा (Katta): जूट से निर्मित एक थैला • देसी पिस्तौल | Sack made from jute or plastic • Country-made pistol

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

कंकर (Kankar): लघु आकार पत्थर | Pebble

कल्लर (Kallar): बंजर भूमि | Barren land

कतेक (Katek): कितने • कितना | How many • How much

कमीण (Kameen): दुष्ट व्यक्ति • नष्टआत्मा | A wicked person • Evil

करवा (Karva): खेतों में जल ले जाने हेतु मिट्टी से निर्मित एक टोंटीदार बर्तन | A small earthen pot for carrying water into fields

कच्चा-मिटठा (Kaccha mittha): गुड • शक्कर  | Jaggery • Brown sugar

कटिया (Katiya): भैंस की बेबी 😉  | She calf of buffalo

कटड़ा (Katda): भैंस का शिशु | He calf of buffalo

कग्गा (Kagga), कव्वा (Kavva): कौआ | Crow

कबुत्तर (Kabuttar): कबूतर | Pigeon

कलाकंद (Kalakand): दुग्ध एवं चीनी से निर्मित एक प्रकार की मिठाई | Sweet made with condensed milk and sugar

कल्टीवेटर (Cultivator): खेतों से घास (खरपतवार) निकालने हेतु मध्यम आकार का एक कृषि यंत्र | A medium-sized weeding tool used in fields

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

कन्टो (Kantto): गिलहरी • प्रेयसी | Squirrel • Beloved

कठकुस्सर (Kathkussar), कठपुस्सर (Kathpussar): शिशुओं को सम्बोधित करने हेतु एक प्रेमपूर्ण शब्द

कमचोरी (Kamchori): कार्य से मन चुराने वाली स्त्री | A lazy female—one who avoids hardwork

कच्छा (Kaccha): पुरुष अधोवस्त्र • अधोवस्त्र • नीचे पहनने का वस्त्र | Male undergarment • Undergarment • Underwear

कभात (Kabhaat): श्रम • अत्यधिक श्रम | Effort • Extreme labor

  • वाक्य मैं परयोग

“भई, दिके, सच्ची बात तो यो है अक खेत्ती करना हर एक के बस की बात नी, यो घणे कभात का काम है।”

कचौड़ी (Kachaudi): An India fried bread stuffed with spicy, mashed potatoes and chillies

कडछी (Kadchi): पाक शाला में प्रयुक्त एक बर्तन | A kitchen utensil

काम (Kaam): कार्य • जीविका • संभोग • हस्तमैथुन | Work • Livelihood • Sex • Masturbation

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

कान्ने (Kanney): किनारे | Edges (of a saucer, plate or a tool, etc.)

काळजा (Kaalja): साहस • हृदय | Guts • Heart

काळस (Kaalas): कालिमा | Blackness

कान्नो पै कू तारना (Kanno pay koo tarna), कान्नु पै कू तारना (Kannu pay koo tarna): सुनी-अनसुनी करना | Ignoring someone’s instructions, requests or orders

का(ळ)लू  (Kalu): श्याम वर्ण बालक अथवा पुरुष | Dark complexioned boy/man

काळी जुबान की (Kaali juban ki): अधम नारी | Ill-spoken/Evil woman

कांट्टी (Kaanti): Iron nail • Tiny nails like structures on sugarcane leaves | कील, गन्ने की पत्ती में लगे छोटे-छोटे काँटे

कांड्डी (Kandi): धूर्त व्यक्ति | Shrewd person

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

किरोळना (Kirolna): टटोलना | To look for something

किरच (Kirach): छोटा सा टुकड़ा | A small piece of metal, etc

किरळिया (Kiraliya): गिरगिट | Chameleon

किचकड़ (Kichkad): कीचड़ | Mud

किंघै (Kinghay): किस दिशा में? • किस तरफ? | In which direction?  • Where to?

किसी के पिच्छै कुत्ते छोड़ना (Kisi ke pichhe kuttey chhodna): किसी को बिना बात परेशान करना | To trouble someone out of jealousy or without any valid reason

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

किलस (Kilas): ईर्ष्या• कुढन | Jealousy • Sulking

  • वाक्य मैं परयोग

“साले, मेरे इंटर में बढ़िया नंबर के आ ग्ये, तजै घणी किलस हो री दिक्खै ।”

किलसखोरा (Kilaskhora): अत्यधिक कुढने वाला • किसी से ईर्ष्या करने वाला   | Someone who sulks way too much • Jealous

  • वाक्य मैं परयोग

“ब, यो लॅम्डा तो बहुत किलसखोरा … जॅभी तो खाया-पीया कुछ लगता नि गात मैं ।”

कीड़ी (Keedi): चींटी | Ant

कीड़ा-काँट्टा (Keeda Kaanta): कीड़ा • कृमि | Insect • Worm

कुहाणे वाला काम (Kuhaane vala kaam): Doing something inappropriate or mischievous

कुलाब्बा (Kulabba): Opening point of an irrigating drain/Canal

  • लो, फोटू भी देख लो

कुत्ते फैल होणा (Kuttey fail hona): कुछ समझ में ना आना • साइकिल के पेडल में तकनीकी समस्या | Being confused • Malfunction in a bicycle’s pedal

कुढाला काम (Kudhala kaam): दुश्कर कार्य | Hard work

कुड़ता (Kudta): कुर्ता | Indian style shirt (Kurta)

कुंचा बलणा (Kuncha balna): व्यवधान उपस्थित होना • किसी को कोसने में प्रयुक्त एक वाक्य | Disturbance • A term used for cursing

कुल्ल्हो (Kullho): मिट्टी से निर्मित घड़े की आकृति जैसा एक लघु बर्तन | A tiny earthen pot, similar in shape to a pot

कुपढ (Kupadh): निरक्षर | Illiterate

कुढब्बा (Kudhabba): अति विशाल • अति भव्य | Huge • Grand

कुन्तल (Kuntal): मोटी स्त्री | Fat/Overweight woman

कुक्कर (Kukkar): किस प्रकार | How

कुंगर (Kungar): निरंकुश | Reckless

कुण्डी (Kundi): द्वार को बंद रखने हेतु चिटकनी अथवा कुण्डी • अचार या अन्य सामान रखने हेतु एक पात्र | Bolt for locking a door • Vase for keeping eatables or knick-knacks

कुदान मारणा (Kudaan maarna): खेलना • क्रीड़ा करना | Playing • Having fun

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

कूकड़ी (Kookdi): मकई | Corn

कूकड़ी सी पतोड़ना (Kookdi si patodna): पिटाई करना | To give a nice beating

कूड़ी (Koodi): खेतों में प्रयुक्त होने वाली गोबर की खाद को एकत्र करने हेतु एक स्थान | Small landfill places (usually in villages)

कोयल पाद्दी आम्बी: काला दाग लगा एक आम … कहते हैं ये दाग कोयल की अपान वायु (पाद) के कारण निर्मित होता है | A mango with a black spot on it, the spot is said to be created by a cuckoo’s fart

कोठडी (Kothdi): कोठरी • भंडारगृह | A small room, usually for entertaining guests • Storeroom

कोक्को (Kokko): चिड़िया • अल्पविकसित लिंग | Bird • Underdeveloped penis

कोत्थी (Kothii): कौन सी | Which one

  • वाक्य मैं परयोग

“रै लाल्ला, कोत्थी मैं पढै?”

“मैं? मैं तो जी चोत्थी मैं पढ़ूँ।”

कोड्डा-कोड्डा चलना (Kodda-kodda chalna): झुककर चलना | Walking stoopingly

कोड्डा होणा (Kodda hona): झुकना • हथियार डालना | Stooping • Surrendering

कोड्डी करणा (Koddi karna): बलसंभोग • बलात्कार | To forcefully have sex with a woman • Rape

कोड्डी होणा (Koddi hona): पाचन क्रिया संबंधी दोष | Digestive disorder (usually in younger children)

कोर देणा (Kor dena): गेंहू की फसल की प्रथम सिंचाई | The process of watering the tiny wheat plants for the first-ever time

कोटठे पै (Kotthe pay): भवन की छत पर  | Upstairs

किसी का आस्तिक होणा (Kisi ka aastik hona): किसी पर निर्भर होना | Being dependent on something or someone

error: Content is protected !!