Khadi Boli—Western Uttar Pradesh’s Dialect: ‘ल’

Last updated: Dec 04, 2023

लंबर (Lambar): टेलिफ़ोन नंबर •  परीक्षा में प्राप्त अंक  |  Telephone number • Marks scored in examination

लाल्ला (Laalla): शिशु, नवयुवक अथवा पुत्र/पुत्र समान पुरुष को सम्बोधित करने हेतु एक शब्द | A word for addressing a young boy, teenager or one’s own son

लाल्ली (Laalli): कन्या, नवयुवती अथवा पुत्री/पुत्री समान स्त्री को सम्बोधित करने हेतु एक शब्द | A word for addressing a young girl, teenage girl or one’s own daughter

लंघार (Langhaar): लोगों का समूह • भीड़ | A bunch of people • Crowd

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

लंका (Lanka): धूर्त/कुटिल स्त्री | Wicked lady

लपस्या (Lapasya): कभी ना मिटने वाली वासना • और अधिक पाने की चाह | Unending desire • A wish to have more and more

लमडा (Lamda): बालक | Boy

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

लौंडा (Launda): बालक • पुत्र | Boy • Son

लौंडिया (Laundiya), लौंड्डी (Launddi): बालिका • पुत्री | Girl • Daughter

लमडी (Lamdi): बालिका | Girl

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

लखाणा (Lakhaana): देखना • घूरना | Looking/staring at (somebody or something)

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

लड्डू (Laddu), लाड्डू  (Laaddu): बेसन अथवा खोया अथवा गेंहू का आटा एवं घी तथा चीनी से बना एक मधुर भारतीय व्यंजन | A Bharatiya sweet made with gram flour/condensed milk/wheat flour and clarified butter (ghee), and sugar

लट्टू (Lattu): लकड़ी से निर्मित एक लघु खिलौना | Top

लत्ते-चाळ (Latte-Chaal): वस्त्र इत्यादि | Clothing

लत्ते (Lattey): वस्त्र | Clothes

  • वाक्य मैं परयोग

“ओ हीरो, लत्ते पहर ले, अन्नि जाड्डा बड़ जागा भित्तर, फेर डाक्टरों के धोरै चक्कर काटता फिरिए ।”

लिकाड़ (Likaad): गली • मित्र अथवा सम्बन्धियों से मिलाप हेतु समय निकाल पाना | Passage • The ability to leave home (usually to visit friends or relatives or just for travelling)

लिकड़-लिकड़ पड़ना (Likad-likad padna): डींग हांकना • सीमा से बाहर होकर बातें करना | Boasting • Showing attitude

लिच्चड़  (Licchad): म्लेच्छ प्रवृत्ति का व्यक्ति • स्तरहीन व्यक्ति | A person with Mlechcha like attitude •  A man with no standard

लिल्ला (Lilla): नीला रंग | Blue color
लीन्तरे (Leentre): चप्पल अथवा जूते | Shoes or slippers • Footwear

लुच्चा (Luchha): सड़कछाप मनचला • अभद्र व्यक्ति | Roadside Romeo • Unethical person

लुभा (Lubha): सामान ख़रीदने पर उसके साथ मिली कोई निशुल्क वस्तु अथवा सेवा | A freebie (an item, thing or a service) that you get along with your merchandise

लुंगाडे (Lungaadey), लुँगाहड़े  (Lungahdey): उचृंखल युवा • Vagrant Youth

लुंढियार  (Lundhiyar): उचृंखल युवाओं का समहू | A bunch of vagrant youth

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

लुल्लू (Lullu): कृमि • पतंगा | Worm • Insect

लूल, लुल, लूह्ल (Lool, Loohl): मूर्ख • अल्पबुद्धि | Idiot • Unintelligent

लुआरा (Luara): बछड़ा • कटड़ा • बछिया • कटिया | Calf (Buffalo or Cow babies—both male and female)

लुगाई (Lugai): स्त्री • धर्मपत्नी • महिला • नारी | Woman • Wife

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

लुकोणा (Lukona): छुपाना | To hide

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

लुडपुड़ी (Ludpudi): बेसन, हल्दी एवं गाय के घी से निर्मित एक पेस्ट जिसका प्रयोग साधारण मोच अथवा फुंसी के उपचार हेतु किया जाता है | A medicated mixture made with gram flour, turmeric, and ghee for healing minor sprains and (I don’t know the English word for फुंसी)

लैन (Lain): कन्या • प्रेमिका • महिला मित्र | Girl • Girlfriend

लठ तोड़ना (Lath todna): किसी को लाठी से जमकर पीटना/छेतना | To beat somebody up for good with a cane/stick

लोटना (Lotna): लेटना • विश्राम करना | To lie down • To rest

लोट-फेर (Lot-pher): कहीं जाना और फिर वापस आना | To and fro trip

error: Content is protected !!