Khadi Boli—Western Uttar Pradesh’s Dialect: “ट”

Last updated: Feb 02, 2025

टपका (Tapka): पका हुआ आम जो वृक्ष से स्वयं ही गिर जाता है | Ripe mango falling from the tree on its own

टटरी, टटरा, टाँट (Tatri, Tatra, Taant): सिर | Head

टाटरी  (Tātri): चाट में खटास वृद्धि हेतु प्रयुक्त एक रसायन | Tartrazine (Artificial substance to enhance sourness/tang in snacks)

टाळ (Tāl): अस्वीकार | Refusal

टाल (Tāl): लकड़ी को काटकर उससे तख्ते बनाने की दुकान | A shop where wood is cut into pieces for making planks

टांड (Tānd): यदा-कदा प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के भंडारण हेतु एक स्लैब | A slab to keep rarely used items

टांड्डा (Tandda): निज-वस्तुएँ | Personal belongings

टाल्ली (Talli): पशुओं की गर्दन में बांधी जाने वाली एक लघुकार घंटी  | A tiny bell tied around the neck of cattle

टाब्बर (Tābbar), टबरोड़ (Tabrod): क्रोधित माता-पिता द्वारा बच्चों हेतु प्रयुक्त शब्द | A term used for children (usually by angry parents)

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

टिकारा (Tikāra): भूमि का असिंचित भाग | Random unwatered spots of land (tiny spots)

टिक्कड़ (Tikkad): मोटी रोटी | Thick Indian bread • An insulting term used for Indian bread (usually by an angry person)

टिमाटर, टिमेटर (Timātar, Timetar): टमाटर | Tomatoes

टीलर (Teelar): भूमि को बीज़ारोपण योग्य बनाने हेतु ट्रॅक्टर के साथ उपयोग किया जाने वाला एक भारी टूल | A massive tool used with a tractor to prepare the land for sowing

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

टुवैल (Tuvail): ट्यूब वेल | Tubewell

टुकन्ने (Tukanne): मुद्रा • द्रव्य | Currency • Money

टुकड़ा (Tukda), टिक्कड़  (Tikkad): रोटी • चपाती • फुल्का | Roti • Chapati

टूंगणा (Toongna): अत्यधिक शनै:-शनै: भोजन ग्रहण करना | To eat too slowly

टूम (Toom): आभूषण | Ornaments • Jewellery

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

टुँटी (Tunti): पानी की टूँटी | Water tap

टेम खराब चलना (Tame kharab chalna): प्रतिकूल समय | Going through bad times

टेस्सण (Tessan): रेलवे स्टेशन | Railway station

टैंट, टैंटवा (Taint, Taintva): गला | Throat

टैक्टर (Tector): ट्रैक्टर | Tractor

टोटका (Totka): काला जादू • ट्रिक | Black magic • Trick

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

टोट्टा (Totta): निर्धनता • Lack of money or resources

भले माणस, पढ़ कै नूई चला जावगा? Share तो कर दे!
error: Content is protected !!