Khadi Boli—Western Uttar Pradesh’s Dialect: ‘उ’

Last updated: Oct 17, 2022

उमस (Umas): आर्द्रता (वातावरण में) | Humidity (in the environment)

उलखणा (Ulakhna): किसी वस्तु अथवा व्यक्ति के ऊपर से चले जाना। उदाहरण के लिए—भोजन अथवा मनुष्य | To walk over something or somebody. e.g. Food, or a human being

उंगळी (Ungli): अंगुली | Finger

उड़ कू (Ud koo): उस दिशा में | To that side

उक्का (Ukka): जहाँ है, जैसा है • पूर्ण रूप में | As it is • Lump sum

उपाद्‍दी (Upaddi): उपद्रवी • नटखट | Naughty • Mischievous

उप्पर की आमदन (Uppar ki aamdan): रिश्वत • अवैध आय | Bribe • Under the table earnings

उठ-बैठ (Uth-baith): मैत्री संबंध • भाई चारा | Friendly relations • Brotherhood

उत्ता-नासगया (Utta-nasgaya): एक प्रकार का अपमानजनक शब्द | A kind of abusive word

उतार (Utaar): उतारना (किसी वस्तु अथवा चीज़ को सिर/किसी जगह से) • किसी के सिर से भूत-प्रेत, जादू टोना अथवा किसी दुष्टात्मा का प्रभाव उतारने हेतु काले अथवा सफेद जादू का प्रयोग करना | To remove (A thing or article from head/some place) • To remove evil influence/ghost/spirit/evil entity from one’s aura using black or white magic

उघाड़ना (Ughaadna): किसी चीज़ को हटाना | To remove something (a cover, quilt, etc.)

उंघै (Unghay): उस ओर • उस दिशा में | Over there • In that direction

उरै कू (Uray koo): इस ओर • इस दिशा में | Over here • In this direction

उलाद (Ulaad): संतति • बच्चे | Offspring • Children

उलट-फेर (Ulat-Pher): ख़रीदी अथवा दी गयी वस्तु को वापस देना अथवा माँगना | Asking for return of a purchase or a thing that was given to someone as a gift or help

error: Content is protected !!